भारतीय क्रिकेट जगत के सबसे बड़े टूर्नामेंट में से एक आईपीएल 2025 इस समय जारी है. आईपीएल के कई मुकाबले अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में खेले जा रहे हैं. इन मैच के बीच एक धमकी भरा मेल गुजरात क्रिकेट एसोसिएशन (GCA) को आया है. इस मेल में नरेंद्र मोदी स्टेडियम को बम से उड़ाने की धमकी दी गई है. इस ईमेल में लिखा है कि 'हम तुम्हारे स्टेडियम को उड़ा देंगे'. ये ईमेल पाकिस्तान के नाम से GCA को आया है